डीडी न्यूज दिल्ली को कैजुअल बेसिस पर सोशल मीडिया के लिए असिस्टेंट वेबसाइट एडिटर चाहिए. इसके लिए दिल्ली-एनसीआर के लोगों से आवेदन मांगा गया है. योग्यता- स्नातक और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेज्युएट डिप्लोमा या पत्रकारिता में स्नातक.
कंप्यूटर अप्लीकेशन में बैचलर डिग्री. मास कम्युनिकेशन की जानकारी. अंग्रेजी भाषा में लिखने-बोलने में दिक्कत न हो. उम्र- 1 अगस्त 2013 को 21 से लेकर 50 वर्ष. कोई अनुभव है तो आवेदन में जिक्र कर सकते हैं. आवेदन का पता- सीनियर एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर, रुम नंबर 434, दूरदर्शन न्यूज़, टावर – बी, कॉपरनिकस मार्ग, नई दिल्ली.






