Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

डीडी न्‍यूज के पत्रकार अशोक श्रीवास्‍तव को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटा

कौशाम्बी। थाना इंदिरापुरम क्षेत्र कौशाम्बी में रविवार की देर रात डीडी न्यूज चैनल के एक पत्रकार का तीन सशस्त्र बदमाश हथियारों के बल पर अपहरण कर ले गये और उसके बैंक खाते से 40 हजार रुपये एटीएम से निकाल लिए। इतना ही नहीं उसकी मारुति (स्विफ्ट) कार भी ले उड़े। बदमाशों ने पत्रकार को बागपत ले जाकर छोड़ा।

कौशाम्बी। थाना इंदिरापुरम क्षेत्र कौशाम्बी में रविवार की देर रात डीडी न्यूज चैनल के एक पत्रकार का तीन सशस्त्र बदमाश हथियारों के बल पर अपहरण कर ले गये और उसके बैंक खाते से 40 हजार रुपये एटीएम से निकाल लिए। इतना ही नहीं उसकी मारुति (स्विफ्ट) कार भी ले उड़े। बदमाशों ने पत्रकार को बागपत ले जाकर छोड़ा।

पुलिस के अनुसार, सी-65 चंद्रनगर में निवासी अशोक श्रीवास्तव रहते हैं जो डीडी न्यूज चैनल में विशेष संवाददाता है। रविवार की रात आफिस ने निकल जब रात 8 बजे वह शिवालिक टावर कौशाम्बी पहुंचे तो उन्होंने कार रोक कर लघुशंका की। तभी एक बदमाश ने अशोक की कनपटी पर तमंचे की बट से प्रहार कर नीचे गिरा दिया। उसके दो साथियों ने उसे उन्हीं की कार में डालकर बंधक बना लिया। बदमाशों ने अशोक से उसका एटीएम कार्ड लिया तथा उसका पिन नम्बर पूछा। बदमाशों ने उसे हिदायत दी यदि पिन नम्बर गलत निकला तो उसे गोली मार देंगे। अशोक ने धमकी मिलते ही सही नम्बर बता दिया। बदमाशों ने पहले मेरठ में पीएनबी कार्ड से व मोदीनगर के यूनियन बैंक के एटीएम से 40 हजार रुपए निकाले।

बागपत में उन्होंने दारु पी तथा पत्रकार को मारापीटा। बाद में उसे बागपत बस अड्डे पर छोड़कर उसकी कार अपने साथ ले गये। बदमाश कह रहे थे कि कार चुनावों में काम आएगी। बागपत से अशोक ने किसी तरह अपने भाई तथा एक निजी चैनल के पत्रकार से सम्पर्क साध घटना की जानकारी दी। इस मामले में थाना इंदिरापुरम पुलिस ने लूट, बंधक बनाने तथा हत्या की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एससी सिटी जितेंद्र शाही के मुताबिक बदमाश बात करते समय छोटू तथा आकाश नाम ले रहे थे। यह गैंग बुलंदशहर का है। इस गैंग के अधिकांश सदस्य जेल में है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साभार : सहारा

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...