भोपाल : जमीनी हकीकत की बेबाक और निर्भीकता के साथ रिपोर्टिंग करने वाले भास्कर ग्रुप के टैबलायड अखबार 'डीबी स्टार', भोपाल के रिपोर्टरों पर धड़ाधड़ केस दर्ज किए जा रहे हैं वहीं इसके संपादक महोदय कंबल ओढकर घी पीने में लगे हैं और अपने पत्रकारों को प्रोटेक्ट करने के मामले में बेकार संपादक साबित हो रहे हैं।
पिछले 6 सालों से लगातार डीबी स्टार में निर्भीकता से पत्रकारिता करने वाले रिपोर्टर भीमसिंह मीणा पर 30 दिसंबर 2013 को उसी जहांगीराबाद थाने में केस दर्ज कर लिया गया जहां पहले ही अन्य रिपोर्टर श्याम सुंदर गोयल और फोटो जर्नलिस्ट जाहिद मीर पर मार्च 2012 में केस दर्ज किया गया था।
इस तरह ये थाना पत्रकारों को निपटाने में लगा है। पुलिस काउंटर केस के हथियार को बडी मजबूती से इस्तेमाल कर रही है। इस तरह डीबी स्टार के 5 में से तीन रिपोर्टरों पर पुलिस ने केस बना दिया है और हैरत की बात है कि देष का सबसे बडा मीडिया ग्रुप अपने ही घर में रिपोर्टरों को सुरक्षा नहीं दे पा रहा।
मीडिया को लेकर अगर आप कुछ भड़ास को बताना कहना चाहते हैं तो [email protected] पर मेल कर दें.






