डीबी स्टार, भोपाल खबर है कि फ्रीलांसर श्याम सुन्दर गोयल ने संस्थान को नमस्ते बोल दिया है. अब वे पत्रिका, इंदौर के एक्सपोस में बतौर रिपोर्टर काम करेंगे. इस बीच श्याम को इंदौर से ऑफर मिला और उन्होंने हां करने में देरी नहीं की. श्याम के जाने से डीबी स्टार की स्थिति और कमजोर हो गई है.
हालांकि डीबी स्टार भोपाल से इस्तीफों का सिलसिला अगस्त से ही शुरू हो गया था, जब सिटी डेस्क हेड प्रवीण वर्मा ने संस्थान का दामन छोड़ दबंग दुनिया, भोपाल में न्यूज़ एडिटर के पद पर चले गए थे. इसके बाद सीनियर डिज़ाइनर हृदेश अग्रवाल, मनाली गौतम, भूपेंद्र राजपूत ने भी संस्थान छोड़ दिया. ऐसे में डीबी स्टार भोपाल में अब सिर्फ तीन रिपोर्टर रह गए हैं, जिनके भरोसे भास्कर का यह महत्वपूर्ण अख़बार चलाने की जिम्मेदारी आ गई है.






