लखनऊ से प्रकाशित डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट के पेज नंबर 9 पर 'आम आदमी की सुरक्षा पर हावी वीआईपी सुरक्षा' शीर्षक से सिद्धार्थ शंकर गौतम का आलेख प्रकाशित हुआ. अगले दिन 4 अप्रैल को यही आलेख बिना एक शब्द परिवर्तित किये आगरा से प्रकाशित अखबार सी एक्सप्रेस में ''वीआईपी सुरक्षा आम आदमी पर हावी'' शीर्षक से सम्पादकीय लेख के रूप में प्रकाशित कर दिया गया. सी एक्सप्रेस ने पूरे आर्टिकल को चुराकर अपना संपादकीय बना दिया.
इतनी बड़ी गलती हो जाने के बाद भी सी एक्सप्रेस वाले चुप हैं. डीएनए के एडिटर इन चीफ सुभाष राय ने सी एक्सप्रेस के नीरज जैन को एक मेल लिखकर चोरी की इस घटना पर आपत्ति जताई है. डीएनए में प्रकाशित आलेख के लेखक सिद्धार्थ शंकर गौतम ने भी सीएक्सप्रेस द्वारा उनका आलेख चोरी कर संपादकीय बना दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की है.






