Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

डॉ महर उद्दीन खां का इश्कजादे और शहजादे पर आल्हा

राजनीति में आजकल एक साहेब हैं जिनके इश्क के चर्चे चारों ओर हैं और दूसरे युवराज हैं ही जिन्हें आजकल शहजादे के नाम से खूब जाना जा रहा है. इन दोनों राजनीति के साहेबजादों पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ महर उद्दीन खां ने एक लघु आल्हा लिखा है. आप लोग भी पढ़िए और रस लीजिए.
राजनीति में आजकल एक साहेब हैं जिनके इश्क के चर्चे चारों ओर हैं और दूसरे युवराज हैं ही जिन्हें आजकल शहजादे के नाम से खूब जाना जा रहा है. इन दोनों राजनीति के साहेबजादों पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ महर उद्दीन खां ने एक लघु आल्हा लिखा है. आप लोग भी पढ़िए और रस लीजिए.
 
आल्हा इश्कजादे का
 
कथा इश्कजादे की कहता मित्रों सुनना ध्यान लगाय
 
पत्नी त्यागे अरसा हो गया अब मन रहा बहुत अकुलाय
 
सुंदर कन्या एक मिल गई फौरन इश्क दिया फरमाय
 
अफसर एक बड़ा चालू था उसने सीडी ली बनवाय
 
खबर लगी जब आशिक जी को मन में गया बहुत घबराय
 
नीचे का दम नीचे रह गया उपर ले गया राम उठाय।
 
आल्हा शहजादे का
 
कथा सुनाउं शहजादे की पंचो सुनना कान लगाय
 
कांगेस के सारे फर्जी अब तो प्यादे दिए बनाय
 
घिग्गी बंध जाए नेताओं की जब शहजादा आंख दिखाय
 
एक को मारे दो मर जाते तीजा खौफ खाय मर जाय
 
प्राइम मिनिस्टर और मिनिस्टर सब को दी औकात बताय
 
भाषण ऐसा लगता जैसे बकरी बाड़े में मिमियाय
 

लेखक डॉ. महर उद्दीन खां वरिष्ठ पत्रकार और स्तंभकार हैं. रिटायरमेंट के बाद इन दिनों दादरी (गौतमबुद्ध नगर) स्थित अपने घर पर रहकर आजाद पत्रकार के बतौर लेखन करते हैं. उनसे संपर्क 09312076949 या [email protected] के जरिए किया जा सकता है. डॉ. महर उद्दीन खां का एड्रेस है:  सैफी हास्पिटल रेलवे रोड, दादरी जी.बी. नगर-203207

अन्य संस्मरणों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: भड़ास पर डा. महर उद्दीन खां

 

 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...