वरिष्ठ पत्रकार डॉ रहमतुल्लाह ने एक बार फिर दूरदर्शन ज्वाइन कर लिया है। दिल्ली डीडी न्यूज़ में कंसल्टिंग एडिटर के रूप में जुड़ने वाले डॉ रहमतुल्लाह पहले भी दूरदर्शन में लगभग सात वर्षों तक काम कर चुके हैं। डीडी न्यूज़ ज्वाइन करने से पहले डॉ रहमतुल्लाह चैनल वन में न्यूज़ हेड थे।
वो सहारा टीवी में कई अहम पदों पर साढ़े छ: साल काम कर चुके हैं। इसके अलावा वो एएनआई, ईटीवी, आकाशवाणी समेत कई हिन्दी उर्दू अख़बारों में भी काम कर चुके हैं। लगभग 25 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे डॉ रहमतुल्लाह की राजनीतिक ख़बरों की समझ काफी अच्छी है। ब्यूरोक्रैसी पर मज़बूत पकड़ के लिए डॉ रहमतुल्लाह जाने जाते हैं। डॉ रहमतुल्लाह पत्रकारिता में एमए और पीएचडी हैं।






