Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

तब शशांक शेखर सिंह ने हेलीकॉप्टर मंगा दिया और हम कुछ घंटे में दिल्ली पहुंच गए

Sanjaya Kumar Singh : मसूरी में रेजडेंसी मनोर के उद्घाटन के मौके पर मैं उस समय की उत्तर प्रदेश सरकार के प्रायोजित दौरे पर गया था। उसी समय यूपी एयर का उद्घाटन हुआ था और पहली उड़ान लखनऊ से देहरादून की थी और फिर हमलोग सड़क मार्ग से मसूरी गए थे। दिल्ली से लखनऊ जाने से समय हमें बताया गया था कि शाम को वापस दिल्ली आ जाना है पर वहां पहुंचकर पता चला कि वहीं रुकने का कार्यक्रम था। नए पांच सितारा होटल में ठहरना किसे बुरा लगता। कोई आने को तैयार नहीं था। पर मैं रुकना नहीं चाहता था।

मैंने संबंधित लोगों से कहा कि मुझे वापस दिल्ली जाना है। बताया गया कि यह बंदोबस्त सिर्फ शशांक शेखर सिंह कर सकते हैं। मैंने उन्हें अपना परिचय दिया और दिल्ली आने की इच्छा जताई। पहले तो उन्होंने वहां के कार्यक्रमों की बात बताई और रुकने का आग्रह किया पर मेरे जोर देने पर मान गए और उस जमाने में मसूरी में वहीं बैठे हुए, जब मैं घर फोन नहीं कर पाने के कारण ही वापस आना चाह रहा था, उन्होंने हेलीकॉप्टर मंगा दिया और रेजीडेंसी मनोर से नीचे किसी क्लब से हमने उड़ान भरी और कुछ घंटे में दिल्ली पहुंच गए। शशांक शेखर सिंह की ताकत के कई किस्से सुने पर यह खुद देखा और भोगा हुआ है। उनके निधन की खबर पढ़कर सारी चीजें याद आ गईं।

वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार सिंह के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...