बाराबंकी। जाने माने पत्रकार सैयद अहमद काजमी का कर्बला सिविल लाइन में आयोजित जश्न-ए-मौला-ए-कायनात कार्यक्रम में शिरकत करने पर नौजवानों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सैयद काजमी इजराइल खुफिया एजेन्सी मुसाद व दिल्ली पुलिस की जियादती के तहत इजराइल दूतावास में हुए बम काण्ड में साजिश का शिकार हो गये थे। जिसके तहत इस तेज तर्रार रिपोर्टर को छह महीने से ज्यादा जेल में काटने पड़े थे।
सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले में पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल जमानत पर रिहाई के आदेश दिये थे। सैयद अहमद काजमी 09 नवम्बर को लखनऊ आये थे रात में कर्बला सिविल लाइन में आयोजित जश्न-ए-मौला-ए-कायनात कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होने अवाम का शुक्रिया अदा किया। जो उनके साथ हुई साजिश में हर तरीके से मदद के लिए आगे आयी। इस अवसर पर कई धर्म गुरूओं ने सैयद अहमद काजमी का स्वागत किया। स्वागत करने वालो में नासिर अब्बास रिजवी, सैयद कासिम, आरिफ हुसैनी, बाकर बाराबंकवी, जीशान हैदर, कैफी, बब्लू, अली हैदर आदि लोग उपस्थित थे।






