Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

तीन चैनलों शगुन टीवी, वरदान टीवी, सीएनईबी उर्फ हमरा एम टीवी का शटर गिरा

चैनल आते तो हैं धूम धड़ाके और हल्ला-गुल्ला के साथ लेकिन जाते हैं बेहद चुपचाप. कुल तीन चैनलों के बंद होने या बिकने के लिए तैयार पड़े होने की सूचनाएं मिली हैं. पहला है शगुन टीवी. शादी बियाह के इस चैनल के कर्ताधर्ता अनुरंजन झा हुआ करते हैं. बताया जा रहा है कि यह चैनल नहीं चला और बंद हो गया है. ये वही अनुरंजन झा हैं जिन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए सुपारी पत्रकारिता के तहत जोड़तोड़ वाला स्टिंग किया था. देखना है कि झा साहब का अब आगे का क्या प्रोग्राम है.

दूसरा चैनल वरदान टीवी है. इस आध्यात्मिक चैनल को आचार्य रामगोपाल शुक्ला ने लांच कराया था. चैनल में पैसा कई लोगों ने लगाया और इसका फेस शुक्ला जी को बनाया गया. चैनल ने शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया. पर धीरे धीरे चैनल में आंतरिक कलह शुरू होने लगा और चैनल घाटे में चला गया. इसके बाद इसे बंद करना पड़ा. इस चैनल का सेटअप बिकने के लिए तैयार है.

तीसरा चैनल है सीएनईबी. सीएनईबी न्यूज चैनल का नाम बदलकर इसे 'हमरा एम' नामक भोजपुरी म्यूजिक चैनल में तब्दील कर दिया गया था. यह म्यूजिक चैनल चला भी. लेकिन ताजी सूचना के मुताबिक इसके संचालक चिटफंड के अपने कारोबार में इस कदर फंस गए हैं और कई विवादों से घिर गए हैं कि वे चैनल चलाने जैसे काम से तौबा करना चाहते हैं. सो कई महीने से चैनल का संचालन ठप पड़ा है और इस चैनल का सेटअप भी बिकने को तैयार है.

अगर उपरोक्त सूचनाओं में कोई कमी बेसी लगे तो भड़ास को बताएं. भड़ास तक अपनी बात, सुख-दुख, सूचना, सीक्रेट, रिएक्शन शेयर करने के लिए [email protected] पर मेल करें.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...