लातेहार : बुधवार को जिले के तीन पत्रकारों पर मनिका थाना में रंगदारी व पैसा मांगने का धारा 385 व 386 के तहत आपराधिक मामला दर्ज हुआ है. यह मामला मनिका मध्य विद्यालय की प्राधानाध्यापिका की लिखित शिकायत पर दर्ज किया गया है. प्रधानाध्यापिका ने आरोप लगाया है कि ये लोग उनसे रंगदारी मांग रहे थे. इसी बीच आरोपियों में से एक पत्रकार पर एक पत्रकार ने ही थाने में पिटाई का मामला दर्ज कराया है.
दूसरी ओर नामजद दो पत्रकारों ने एक अन्य पत्रकार पर उन पर गोली चलाने की प्राथमिकी दर्ज करानी चाही, लेकिन पुलिस ने उसे मिथ्या बताते हुए इन्कार कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही एसपी ने डीएसपी को मामले की जांच के लिए मनिका थाना भेजा. एसपी ने कहा कि जांच चल रहा है। दोषी को नहीं बख्शा जाएगा. पूरे मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.






