Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

तीन पत्रकारों पर हमला

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा के लालपुरा में हिंसा के दौरान दो पत्रकार घायल हो गए हैं। इस घटनाक्रम में एक दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पथराव से बचने के लिए थाने में शरण लेने जा रहा एक फोटो पत्रकार और एक टीवी पत्रकार घायल हो गया। उग्र भीड़ ने तीन संतरी पोस्ट भी फूंक दिए। प्रदर्शनकारी सोमवार को दर्दपुरा लोलाब में सेना के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों की पहचान की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि गांव से चारा लेने गए सात लोग घर नहीं लौटे हैं। बाद में पत्रकारों को भारी सुरक्षा के बीच थाने से बाहर लाया गया। पत्रकारों के जाने के बाद प्रदर्शनकारी भी वहां से चले गए।

उधर, मोरिंडा से खबर है कि स्थानीय टीवी चैनल के पत्रकार व उसके भाई पर कुछ व्यक्तियों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घटना गांव में शिवरात्रि संबंधी करवाए जा रहे जागरण को लेकर हुई है। स्थानीय सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन नजदीकी गांव अमराली के पत्रकार गगन शुक्ला व उसके भाई वरूण शुक्ला ने बताया कि नगर निवासियों व ग्राम पंचायत द्वारा महा शिवरात्रि के मौके पर 28 फरवरी को जागरण करवाया जा रहा है जिसकी तैयारियों में वे लगे हुए थे। वहीं गांव के कुछ लोग जागरण रोकने की ताक पर थे। बीती रात वे जागरण संबंधी क्षेत्र में निमंत्रण देने उपरांत अपने गांव स्थित घर के बाहर कार खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से 8-10 व्यक्तियों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए। स्थानीय प्रेस क्लब के सदस्यों ने उक्त घटना की निंदा करते हुए जिला पुलिस प्रमुख से हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने की मांग की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...