Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

तीन लोगों की हत्या मामले में दैनिक गणदूत के संपादक एवं मालिक गिरफ्तार

अगरतला : त्रिपुरा में ‘दैनिक  गणदूत’ समाचारपत्र के संपादक एवं मालिक सुशील चौधरी को अखबार के कार्यालय में तीन क र्मचारियों की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। यह हत्याकांड करीब एक महीने पहले हुआ था। पुलिस अधीक्षक पुलिस नियंत्रण उत्तम मजूमदार ने कहा कि चौधरी को यहां 19 मई को समाचारपत्र के तीन कर्मचारियों की हत्या में कथित तौर पर शामिल होने के मामले में गिरफ्तार किया गया है और उन्हें कल स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया जायेगा।

गौरतलब है कि संपादक के वाहन के चालक बलराम घोष, प्रबंधक रंजीत चौधरी और प्रूफ रीडर सुजीत भट्टाचार्य की 19 मई को दैनिक गणदूत के कार्यालय में हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि बलराम की पत्नी नियति घोष और उसकी 13 वर्षीय लड़की घोष दो हमलावरों द्वारा जघन्य तरीक से की गयी बलराम घोष की हत्या के प्रत्यक्षदर्शी थी। हमलावर मोटर साइकिल से आए और चाकू मार कर फरार हो गए।

यह परिवार इमारत के पीछे एक छोटे से क्वार्टर में रहता था। चौधरी इसी परिसर में रहते थे और जब हत्या की गई तब वह परिसर में करीब के कमरे में मौजूद थे लेकिन उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कुछ भी नहीं देखा। पुलिस ने उनसे कई बार पूछताछ की थी। पुलिस ने दिवंगत बलराम घोष की पत्नी नियति घोष को अलग अलग बयान देने पर एक जून को गिरफ्तार कर लिया था। नियति को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया और बाद में पुलिस हिरासत की अवधि को तीन दिन और बढा दिया गया जो आज समाप्त हो रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...