लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति की कार्यकारिणी में आज तीन सदस्यों को मनोनीत किया गया है। समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी की अध्यक्षता में विधान भवन प्रेस रूम में हुयी बैठक में कार्यकारिणी ने द पायनियर के छायाकार प्रदीप शाह कुमाया, न्यूज चैनल पी7 के कैमरामैन जीतेश अवस्थी और न्यूज एजेंसी एडीएनआई की नायला किदवई को मनोनयन का निर्णय लिया।
इस आशय का प्रस्ताव समिति के सचिव सिद्धार्थ कलहंस ने रखा जिस पर उपस्थित कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपनी सहमति जतायी। समिति की कार्यकारिणी की बैठक प्रत्येक माह के पहले गुरुवार को बुलाये जाने का भी निर्णय लिया गया। प्रदीप शाह, जीतेश अवस्था व नायला किदवई को कार्यसमिति में मनोनयन पर पत्रकारों ने खुशी जाहिर की है।





