हिंदुस्तान में फेरबदल के अगले क्रम में पटना और लखनऊ की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है. तीरविजय सिंह को पटना का संपादक बनाया गया है. अभी तक पटना के संपादक के रूप में काम देख रहे केके उपाध्याय लखनऊ का कार्यभार संभालेंगे. तीरविजय ने पटना जाकर कामकाज संभाल लिया है.
केके उपाध्याय पटना एडिशन के बारे में तीरविजय को जानकारी देने के बाद लखनऊ पहुंच कर अपना कार्यभार संभालेंगे. लखनऊ में संपादक का काम लंबे समय से देख रहे नवीन जोशी रिटायर होने वाले हैं. तीरविजय सिंह अभी तक हिंदुस्तान वेस्ट यूपी के हेड हुआ करते थे. उनकी जगह बनारस से अनिल भास्कर आए हैं.
भड़ास तक अपनी बात [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






