इंदौर। अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब ‘तीसरे प्रेस आयोग की आवश्यकता’ विषय पर राष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन करने जा रहा है। इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल एवं महासचिव अरविंद तिवारी ने बताया कि लंबे समय से देश में तीसरे प्रेस आयोग की मांग उठ रही है।
देश के कई पत्रकार संगठन और सरकार द्वारा गठित समितियों ने प्रेस आयोग की जरूरत को महसूस किया है। शुक्रवार ०३ मई २०१३ को शाम ०४ बजे आयोजित परिसंवाद में वरिष्ठ पत्रकार सर्वश्री रामशरण जोशी, मधूसुदन आनंद, राहुल देव, अवधेश कुमार एवं परंजॉय गुहा ठाकुरता प्रेस आयोग की महत्ता एवं आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।






