Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

तृणमूल की तरफ से वेस्ट बंगाल के तीन पत्रकार बनेंगे रास सांसद

ममता बनर्जी वाली तृणमूल कांग्रेस ने 30 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए चार प्रत्याशियों की घोषणा की है, जिसमें तीन पत्रकार हैं. ये लोग आज शनिवार को अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं. कोलकाता में उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी ने बताया कि इन प्रत्याशियों के नाम जहाजरानी राज्य मंत्री मुकुल राय, मीडिया से तीन लोगों कुणाल घोष, नदिमुल हक और विवेक गुप्ता है.

ममता बनर्जी वाली तृणमूल कांग्रेस ने 30 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए चार प्रत्याशियों की घोषणा की है, जिसमें तीन पत्रकार हैं. ये लोग आज शनिवार को अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं. कोलकाता में उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी ने बताया कि इन प्रत्याशियों के नाम जहाजरानी राज्य मंत्री मुकुल राय, मीडिया से तीन लोगों कुणाल घोष, नदिमुल हक और विवेक गुप्ता है.

उन्होंने कहा कि इस बार मीडिया के लोगों को वरीयता दी गयी है. घोष बांग्ला दैनिक 'सम्बाद प्रतिदिन' के एसोसिएट एडिटर हैं जबकि उर्दू दैनिक अकबर-ए-मसरिक के वरिष्ठ पत्रकार हैं. गुप्ता हिन्दी दैनिक संमार्ग के निदेशक हैं. उन्होंने कहा कि चौथे उम्मीदवार को जीतने में दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि वे विधायकों में काफी लोकप्रिय हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक सीट की मांग की थी किंतु उसे नहीं दिया गया है. बताया जा रहा है कि विधानसभा के गणित के हिसाब से तृणमूल कांग्रेस तीन उम्मीदवारों को राज्यसभा भेज सकती है जबकि चौथे उम्मीदवार के लिए उसे कांग्रेस के सहयोग की जरूरत पड़ेगी. विधानसभा में तृणमूल के 185 सदस्य हैं जबकि कांग्रेस के 42.
 

 

 
 

 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...