Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

तेजपाल के नाम पर ‘तहलका’ को निपटाने में जुट गए न्यूज चैनल वाले

Yashwant Singh :  वही खेल शुरू हो गया जिसकी आशंका थी… न्यूज चैनल वाले (एबीपी न्यूज, जी न्यूज और आईबीएन7 तो मैंने खुद देखा) अब तरुण तेजपाल के बहाने तहलका ब्रांड, तहलका संस्थान, तहलका मैग्जीन पर हमला शुरू कर चुके हैं.. जो चैनल खुद अंबानियों को गोद में बैठ चुके हैं, जो चैनल खुद दर्जनों कार्पोरेट डील करके बड़े कार्पोरेट घोटाले पर चुप्पी साध चुके हैं, वो तहलका के किन्हीं एक दो प्रकरणों को लेकर उस पर हमलावर हो चुके हैं और तहलका को पत्रकारिता का खलनायक ब्रांड घोषित करने पर तुल गए हैं..

Yashwant Singh :  वही खेल शुरू हो गया जिसकी आशंका थी… न्यूज चैनल वाले (एबीपी न्यूज, जी न्यूज और आईबीएन7 तो मैंने खुद देखा) अब तरुण तेजपाल के बहाने तहलका ब्रांड, तहलका संस्थान, तहलका मैग्जीन पर हमला शुरू कर चुके हैं.. जो चैनल खुद अंबानियों को गोद में बैठ चुके हैं, जो चैनल खुद दर्जनों कार्पोरेट डील करके बड़े कार्पोरेट घोटाले पर चुप्पी साध चुके हैं, वो तहलका के किन्हीं एक दो प्रकरणों को लेकर उस पर हमलावर हो चुके हैं और तहलका को पत्रकारिता का खलनायक ब्रांड घोषित करने पर तुल गए हैं..

कुछ समझ में आया आपको?

कार्पोरेट घराने इसी तरह आपरेट करते हैं. तहलका की तलवार बहुतों पर लटकती रहती है.. जाने कौन इसके नीचे आ जाए… बाकी मीडिया घरानों से तो कार्पोरेट की सेटिंग है या फिर कार्पोरेट ने इन्हें खरीद लिया है.. पर तहलका के कार्पोरेटीकरण के बावजूद इसका अस्सी फीसदी से ज्यादा हिस्सा बेबाक पत्रकारिता के लिए तत्पर है… इस मार्केट इकोनामी में सरवाइव करने के लिए पांच, दस, या बीस प्रतिशत तक रेवेन्यू एग्रीमेंट्स करना ही पड़ता है. लेकिन जो नब्बे प्रतिशत तक अपना कंटेंट, इमान बेच चुके हैं, वो अगर तहलका पर उंगली उठाएं तो समझ में आ जाता है कि इनकी मंशा क्या है..

अभी आगे आगे देखिए होता है क्या…

तरुण तेजपाल के बहाने तहलका को नष्ट करने का अभियान बहुतों के लिए सबक है… अगर आप आंख कार्पोरेट घरानों या गले तक करप्शन में धंसे मीडिया हाउसों की आंख की किरकिरी हैं तो आपको इतने बढ़िया ढंग से निपटाया जाएगा कि आप आह भी न कर सकेंगे..

बरेली से एक मित्र ने मैसेज भेजा है कि ये रवीश कुमार और अर्नव गोस्वामी को क्या हो गया है जो घुमा फिराकर तहलका पर ही बतिया रहे हैं कई दिनों से… मामला बहुत स्पष्ट है…. इन एनडीटीवी और टाइम्स नाऊ के मैनेजमेंट को भी तहलका फूटी आंख नहीं सुहा रहा क्योंकि इनको लगता है कि सबसे बड़े सरोकारी तो ये खुद हैं, सो दूसरा क्यों मार्केट में सरवाइव करे… सो बड़े करीने से तेजपाल के बहाने एनडीटीवी व टाइम्स नाऊ भी तहलका को निपटा रहे हैं…

भड़ास के एडिटर यशवंत के फेसबुक वॉल से.


Shahnawaz Malik : तरुण की आंड़ में कुछ बहेलिए तहलका का आखेट करने निकलें है। उनकी मासूमियत पर सिर्फ मुस्कुराने को जी चाहता है।

युवा पत्रकार शाहनवाज मलिक के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...