आजतक समूह के चैनल तेज से खबर है कि प्रखर श्रीवास्तव ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सीनियर प्रोड्यूसर थे. प्रखर अपनी नई पारी जी न्यूज के साथ शुरू करने जा रहे हैं. उन्हें यहां पर डिप्टी एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बनाया जा रहा है. प्रखर की गिनती टीवी के तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है. वे लंबे समय से आजतक समूह के साथ जुड़े हुए थे. वे कई अन्य संस्थानों को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
आई नेक्स्ट, गोरखपुर से खबर है कि सुधांशु कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर फोटो जर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत थे. पांच महीने पहले ही सुधांशु ने आई नेक्स्ट ज्वाइन किया था, परन्तु उन्हें यहां की परिस्थितियां रास नहीं आई. सुधांशु ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला, कानपुर से की थी. इसके बाद वे नोएडा के कई अखबारों में अपनी सेवाएं देने के बाद डीएनए के साथ इलाहाबाद में जुड़े. यहां से इस्तीफा देने के बाद हिंदुस्तान, गोरखपुर से जुड़ गए थे. हिंदुस्तान से इस्तीफा देने के बाद आई नेक्स्ट से जुड़ गए थे.






