बी.पी. गौतम : बदायूं जिले के बिसौली विधान सभा क्षेत्र से बाहुबली और धनबली के रूप में कुख्यात डीपी यादव की पत्नी उमलेश यादव को निर्वाचन आयोग पेड न्यूज के सहारे विधायक चुने जाने का आरोप सिद्ध होने पर तीन वर्ष के लिए अयोग्य घोषित कर चुका है। इस आदेश के विरुद्ध वह हाईकोर्ट गईं, तो आज हाईकोर्ट ने निर्वाचन आयोग के निर्णय को सही मानते हुये, उनकी याचिका खारिज कर दी।
… सवाल यहाँ यह उठता है कि पेड न्यूज का आरोप सिद्ध होने पर उमलेश यादव की सदस्यता चली गई एवं उन्हें तीन वर्ष के लिए अयोग्य करार दे दिया, तो पेड न्यूज छापने वाले दैनिक जागरण और अमर उजाला पर कार्रवाई क्यूँ नहीं की जा रही? … पेड न्यूज सिद्ध होने से दोनों ही अखबार स्वतः चोर सिद्ध हो चुके हैं, इस मुद्दे पर अदालत आप में से कोई जा सकता है या मैं ही जाऊँ।
पत्रकार बीपी गौतम के फेसबुक वॉल से साभार.






