Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

लखनऊ

थाने और तहसील बने भ्रष्‍टाचार के अड्डे : मुलायम

लखनऊ। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अपनी ही उत्तर प्रदेश सरकार पर शनिवार को करारा हमला किया। उन्होंने कहा, सरकार बनने पर पार्टी के नेता मौज कर रहे हैं जबकि थाने और तहसील कार्यालय भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। मंत्रियों की ओर मुखातिब होकर बोले, जनता का हित देखिए अपने लिए जमीनें नहीं। एक मंत्री की ओर तो इशारा करके ही कह दिया, 'आपके विभाग की काफी शिकायतें मिल रही हैं। चार-पांच महीने का समय दे रहा हूं, जरूरी हुआ तो कार्रवाई करूंगा।'

लखनऊ। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अपनी ही उत्तर प्रदेश सरकार पर शनिवार को करारा हमला किया। उन्होंने कहा, सरकार बनने पर पार्टी के नेता मौज कर रहे हैं जबकि थाने और तहसील कार्यालय भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। मंत्रियों की ओर मुखातिब होकर बोले, जनता का हित देखिए अपने लिए जमीनें नहीं। एक मंत्री की ओर तो इशारा करके ही कह दिया, 'आपके विभाग की काफी शिकायतें मिल रही हैं। चार-पांच महीने का समय दे रहा हूं, जरूरी हुआ तो कार्रवाई करूंगा।'

डॉ. राम मनोहर लोहिया की 103 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्रियों और सरकारी मशीनरी के भ्रष्टाचार में लिप्त होने की शिकायतों से नाराज मुलायम ने मुख्यमंत्री बेटे अखिलेश को दो टूक लहजे में चापलूस अफसरों से बचने और सीधापन छोड़कर कड़ाई से शासन चलाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सरकार के कुछ मंत्री और पार्टी के नेता स्वार्थपूर्ति में लिप्त हैं। दिल्ली में लालकृष्ण आडवाणी ने उनसे कहा है, अभी अखिलेश की छवि बन गई तो ठीक वर्ना सपा सरकार फिर कभी नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आडवाणी जी ने अपनी सीट पर बुलाकर कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुत भ्रष्टाचार है।

अखिलेश सरकार की कार्यशैली से खिन्न मुलायम ने कहा कि कुछ मंत्रियों के व्यवहार से वह ऊब गए हैं। जिन्होंने कभी पार्टी के लिए संघर्ष नहीं किया आज सरकार बनने पर मौज कर रहे हैं। ऐसे लोगों के बारे में उन्हें कार्यकर्ताओं और अफसरों से पक्की रिपोर्ट मिल रही है। कानून व्यवस्था के लिए डीएम और एसएसपी को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि जहां भी अपराध के आंकड़े ज्यादा हों, इन दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

सपा मुखिया ने कार्यक्रम में महिलाओं को पीछे बैठाकर खुद आगे बैठने वाले पार्टी नेताओं की भी खिंचाई की। कहा कि हिंदुस्तान ही नहीं, पूरी दुनिया में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। यह महिलाएं ही हैं जो लाठीचार्ज के दौरान अखिलेश की ढाल बनी थीं। जब तक महिलाओं को राजनीति से नहीं जोड़ा जाएगा परिवर्तन नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि हम सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रतिभाशाली महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाएंगे। (जागरण)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...