Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

दबंग दुनिया को गैरों से ज्‍यादा अपनों से ही खतरा

: वरिष्‍ठ लोग लगा रहे हैं कंपनी को चूना : दबंग दुनिया के मालिक गुटखा किंग किशोर वाधवानी को इन दिनों कई तरह की परेशानियों ने घेर रखा है। मध्यप्रदेश सरकार ने सख्ती से गुटखे पर प्रतिबन्ध लगा दिया है और दूसरी तरफ दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे दो बड़े अखबारों ने किशोर वाधवानी पर सेंट्रल एक्साइज द्वारा की जा रही सख्ती की खबरों से धावा बोल दिया। ऐसे माहौल मे दबंग दुनिया की बड़ी कुर्सियों पर बैठे प्रबंधको ने भी चूना लगाने मे कोई कसर नहीं छोडी है।

दबंग दुनिया के एक बड़े सेल्‍स अधिकारी ने विज्ञापन का बड़ा घोटाला कर डाला। इसे लेकर पूरे दबंग मे खलबली है। ये अधिकारी अपने बेटे की कंपनी के जरिये जमकर गड़बड़ी कर डाली। दबंग दुनिया को सीधे मिलने वाले विज्ञापन भी बेटे की कंपनी के मार्फ़त लगवाए और छह महीने मे ही कमीशन की बन्दरबाट कर डाली। ये आकड़ा लाखों मे बताया जा रहा है। कुछ दिनों पहले हुई दबंग दुनिया की महिला कार रैली मे भी इस कंपनी का अच्‍छा खासा रोल था।

हाल ही में इस अधिकारी ने मध्यप्रदेश का एक सन्दर्भ ग्रन्थ निकाला और उसमें भी बेटे की कंपनी को काम देकर माल कूट लिया। ये अधिकारी पहला आदमी नहीं है जिसने दबंग दुनिया में माल बटोरने का काम किया हो। कथित होशियार किशोर वाधवानी को इससे पहले भी कई लोग बड़ा चूना लगा चुके हैं। बताते हैं कि चूना लगाने वाले एक सज्‍जन की तो विदाई की रणनीति भी किशोर वाधवानी ने तैयारी कर ली है। अब देखना है कि दबंग का अंतिम अंक पहले निकलता है या फिर इस बंदे की छुट्टी पहले होती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...