इंदौर में 'दबंग दुनिया' को इस्टेब्लिश करने वाले वरिष्ठ पत्रकार और सपांदक कीर्ति राणा ने आंतरिक मतभेदों के चलते संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। कीर्ति राणा के इस्तीफा देने से 'दबंग दुनिया' प्रबंधन में खलबली मची है। 'दबंग दुनिया' के मालिक किशोर वाधवानी भी सकते में आ गए हैं, क्योंकि कीर्ति राणा ने अपने तजुर्बे से 'दबंग दुनिया' को इंदौर शहर में स्थापित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
बता दें कि दबंग दुनिया प्रबंधन ने पिछले दिनों कीर्ति राणा को इंदौर से स्थानांतरित कर भोपाल संस्करण का संपादक बना दिया था। इंदौर में पंकज मुकाती को ग्रुप एडिटर के तौर पर लाकर बिठा दिया। किशोर वाधवानी के यूज एंड थ्रो की पालिसी से खफा कीर्ति राणा ने इस्तीफा देकर अपनी नाराजगी को प्रकट कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि कीर्ति राणा अभी नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं। नोटिस पीरियड खत्म होने के बाद वे अपनी आगे की रणनीति तय करेंगे।






