दबंग दुनिया, मुंबई में अमिताभ श्रीवास्तव न्यूज़ एडिटर बनाये गए हैं. वे सामना और मेट्रो सेवेन में न्यूज़ एडिटर रह चुके हैं. दैनिक भास्कर, टी वी नाइन में न्यूज़ डेस्क सम्भाल चुके मनोज सराफ ने सीनियर सब एडिटर के रूप में दबंग ज्वाइन कर लिया है.
महानगर और जागरूक टाइम्स में रहे सुनील कुमार यादव और अभिषेक कुमावत दबंग दुनिया न्यूज़ डेस्क पर सब एडिटर होंगे. आईबीएन सेवन की नीलम पाठक, हिंदुस्तान समाचार के पवन ओझा दबंग की रिपोर्टिंग टीम में होंगे. मेट्रो सेवन के फोटोग्राफर मिलिंद ताम्बे ने भी दबंग दुनिया में पदभार ग्रहण कर लिया है.





