दबंग दुनिया ने मुंबई में लांचिंग की तैयारियां शुरू कर दी है. दबंग दुनिया से कई पत्रकार अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं. राष्ट्रीय सहारा, नोएडा में फीचर डेस्क पर काम कर चुकी गीता कैंथोला ध्यानी ने भी दबंग दुनिया ज्वाइन किया है. उन्हें अखबार में फीचर एडिटर बनाया गया है.
इनके अलावा नवभारत टाइम्स की अमृता केसरी, नूतन सवेरा की प्राची दीक्षित, दैनिक जनरक्षक के पंकज पाण्डेय, दिल्ली प्रेस की सोनम गुप्ता ने भी दबंग दुनिया के साथ मुंबई में अपनी नई पारी शुरू की है. इन सभी लोगों को रिपोर्टर बनाया गया है.
दूसरी तरफ मार्केटिंग में भी चंचल ठाकुर ने ज्वाइन किया है. इन्हें मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव बनाया गया है. चंचल फ्री प्रेस जर्नल से जुड़े हुए थे. रानी अदक ने भी फ्रंट डेस्क ऑफिसर के पद पर दबंग दुनिया ज्वाइन किया है.






