Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

‘दबंग दुनिया’ में दो शर्माओं की दबंगई, संपादक ने मौन धारण किया

: कानाफूसी : इंदौर के 'दबंग दुनिया' अखबार में भी इन दिनों भागमभाग का दौर शुरू हो गया है क्योंकि जिस उत्साह से ये अखबार शुरू हुआ था वो अब ठंडा पड़ने लगा है. अखबारों की दुनिया में तो इस अखबार ने कोई दबंगता नहीं दिखाई पर स्टाफ भरने में इस अखबार का कोई मुकाबला नहीं. दबंग दुनिया में आज इतना स्टाफ है कि तीन अखबार निकाले जा सकते हैं. इसके बावजूद यहां काम का कोई तरीका नहीं बन पाया! यही कारण है कि अब यहाँ से लोग भागने लगे हैं.

ताजा मामला प्रदीप जोशी का है, जो पत्रिका अखबार से यहाँ आए थे, लेकिन हालत देखकर किनारे हो गये. अंदर कि खबरें बताती हैं कि यहाँ संपादक कीर्ती राणा से ज्यादा एक रिपोर्टर विनोद शर्मा और फोटोग्राफर वैभव शर्मा की तूती बोलती है. जमीन के घोटालों वाली खबरों में विनोद शर्मा की ख़ास रुचि है और वो महीने में २० दिन ऐसी ही खबरें छापते हैं. वो अघोषित संपादक भी हैं और पुराने पत्रकारों को चमकाते रहते हैं. जबकि वैभव शर्मा फोटोग्राफर हैं पर प्रसार के काम में दखल देते हैं. ऐसे में संपादक ने मौनधारण कर लिया है, क्योकि दोनों शर्मा दबंग दुनिया के मालिक और गुटका किंग किशोर वाधवानी के मुंहलगे हैं. प्रदीप शर्मा के बाद दबंग दुनिया छोड़ने वालों की सुगबुगाहट होने लगी है क्योंकि कोई भी पत्रकार नहीं चाहता कि ज्यादा दिन ऐसे माहौल में रहा जाये.
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...