हिंदुस्तान, इलाहाबाद के संपादकीय प्रभारी दयाशंकर शुक्ल 'सागर' को लेकर कुछ चर्चाएं सामने आई हैं. बताया जा रहा है कि वे अमर उजाला के हिस्से बनने जा रहे हैं. संभवतः उन्हें डिप्टी एडिटर का पद आफर किया गया है. कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने अमर उजाला ज्वाइन कर लिया है और लखनऊ में बैठेंगे. वहीं कुछ का कहना है कि उन्होंने अमर उजाला का आफर कबूल नहीं किया है. उधर, अमर उजाला, लखनऊ के स्थानीय संपादक पंचोली को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं कि उनका तबादला होने वाला है. बताया जा रहा है कि उन्हें अमर उजाला के नोएडा स्थित मुख्यालय बुलाया गया था.
दैनिक भास्कर, बासवाडा (राजस्थान) से खबर है कि एक पार्षद से पैसे लेने के आरोप में संपादक तरुण रावल और डीएनई हेमंत पाठक को प्रबंधन ने बर्खास्त कर दिया है. पार्षद ने पूरी डील के तथ्य, सुबूत, रिकार्डिंग भास्कर प्रबंधन को सौंप दिया था. संपादक और डीएनई ने एक खबर को लेकर दो लाख मांगे थे और बात सत्तर हजार रुपये में फाइनल हुई.
न्यूज एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार, नई दिल्ली से करियर की शुरुआत करने वाले आजमगढ़ निवासी अवनीश सिंह ने अब इस एजेंसी को अलविदा कह दिया है. उन्होंने नई पारी की शुरुआत ईटीवी, हैदराबाद के साथ की है.
भोपाल से सूचना है कि प्रदेश टुडे के राजनीतिक सम्पादक विजय शुक्ला प्रदेश टुडे को अलविदा कहकर पीपुल्स समाचार से जुड़ गए हैं.
आगरा से सूचना है कि कल्पतरु एक्सप्रेस के ग्रुप एडिटर पंकज सिंह ने अखबार के आगरा एडिशन का स्थानीय संपादक कुमार मुकुल को बना दिया है. वे यहां पर अभी तक फीचर एडिटर के रूप में कार्यरत थे. अरुण कुमार त्रिपाठी के इस्तीफा देने से आरई का पद खाली था.
भड़ास तक मीडिया जगत की सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.






