भाजपा के आन्दोलन को समर्थन दे रहा है लोकमत समाचार. कपास को 6000 रुपया का भाव दिलाने की मांग को लेकर भाजपा द्वारा महाराष्ट्र के जलगाँव शहर में शुरू किये गए आन्दोलन को लोकमत समूह के हिंदी अख़बार लोकमत समाचार के जलगाँव संस्करण का खुला समर्थन मिल रहा है. प्रदेश के शिक्षा मंत्री अशोक दर्डा और उनके राज्यसभा सांसद भाई विजय दर्डा के लोकमत ग्रुप के मराठी और हिंदी अखबार में और भाजपा आन्दोलन के कवरेज में कोई समानता नहीं है.
मराठी अखबार जहाँ अपने मालिक की राजनैतिक निष्ठा के अनुरूप कवरेज दे रहा है, वहीँ हिंदी अखबार न केवल भाजपा आन्दोलन को बढ़ा चढ़ाकर कवर कर रहा है बल्कि भाजपा नेता गिरीश महाजन, देवेन्द्र फदनावीस, सुधीर मुन्गुन्तिवार के साक्षात्कार भी छाप रहा है. इसे देखकर लगता है की या तो दर्डा बंधुओं न कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा बदलते हुए जलगाँव के निवासी विष्णु गजानन पाण्डेय को लोकमत समाचार को भाजपा का मुख्यपात्र बनाने की आजादी दे दी है या फिर पाण्डेय खुद ही बिना किसी से पूछे कम्पनी की लाइन से अलग हटकर अपनी रोटियाँ सेंकने और भाजपा वालो से अपनी नजदीकी बढाने का प्रयास कर रहे हैं. बहरहाल, कारण जो भी हो, इस घटनाक्रम से आम लोगों में काफी कानाफूसी है.
21 नवंबर को नागपुर से सौरभ द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.





