दिनेश कुमार ने अपनी नई पारी वैवाहिक चैनल शगुन के साथ शुरू की है। वे यहां पर कॉपी डेस्क की जिम्मेदारी संभालेंगे। 2001 में आईआईएमसी पॉस आउट शगुन में कॉपी डेस्क की जिम्मेदारी संभालेंगे। दिनेश इसके पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
दैनिक भास्कर, भटिंडा से दिनेश वशी ने इस्तीफा दे दिया है। वे रिपोर्टिंग से जुड़े हुए थे। वे अपनी नई पारी की शुरुआत भटिंडा में देल्ही पोस्ट के साथ रिपोर्टर के रूप में शुरू करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि दिनेश अखबार के अंदर की राजनीतिक उथल-पुथल से परेशान थे।





