दिनेश श्रीवास्तव इसके एडिटर इन चीफ होंगे और धीरेंद्र श्रीवास्तव एडिटर. अखबार वीकली होगा. नाम है 'सर्वप्रथम'. लखनऊ से निकलेगा. कितना निकलेगा, यह नहीं पता लेकिन निकलेगा. अखबारों की भीड़ में एक और अखबार आएगा. कितनी बड़ी दुकान होगी, यह नहीं पता लेकिन शुभारंभ होने वाला है. तैयारी शुरू हो चुकी है. दोनों ही श्रीवास्तव कई कई अखबारों में कई कई पदों पर रह चुके हैं. काफी अनुभवी हैं. अपने अपने फील्ड में बहुत कुछ देख चुके हैं. उम्मीद करते हैं कि ये लोग 'सर्वप्रथम' को सबसे प्रथम बना पाने में सफल होंगे.
एक अन्य सूचना के मुताबिक दैनिक जागरण, नोएडा से धर्मेंद्र सिंह ने इस्तीफा देकर राजस्थान पत्रिका, जयपुर को ज्वाइन किया है. धर्मेंद्र जागरण, नोएडा में राजधानी डेस्क पर कार्यरत थे.





