लखनऊ : नवभारत टाइम्स की लखनऊ में दस्तक ने यहां के जमे-जमाए प्रमुख अखबारों के सम्पादकों की कुर्सी हिला दी है। हिन्दुस्तान के आरई नवीन जोशी की कुर्सी हिलने के बाद अब दैनिक जागरण के आरई दिलीप अवस्थी का भविष्य भी नभाटा से जुड़ गया है। आशुतोष शुक्ल के लखनऊ के आरई होने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि नभाटा ने अगर जागरण को कोई बड़ा नुकसान कर दिया तो फिर डैमेज कंट्रोल आसान नहीं होगा।
लखनऊ शहर में दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में सर्कुलेशन मार्जिन बहुत कम है। नभाटा ने अगर जागरण को ज्यादा काट दिया तो लखनऊ शहर में उसके नम्बर एक का ताज छिन जाएगा और इसका गुडविल पर ऐसा असर पड़ेगा, जिसकी भरपाई सम्भवन नहीं होगी। इसी के मददेनजर जागरण प्रबंधन पहले ही अपने को मजबूत कर कोई काम करने वाला आरई लखनऊ में बिठाना चाहता है और दिलीप अवस्थी को दिल्ली बुलाना चाहता लेकिन दिलीप अवस्थी इसके लिए तैयार नहीं हो रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार दिल्ली में वह संजय गुप्ता को बार-बार भरोसा दिला रहे हैं नभाटा से पार पाना उनके लिए बहुत मुश्किल नहीं है। चूंकि वह टाइम्स आफ इंडिया में लम्बे समय रहे हैं, वहां अभी उनकी गहरी जड़े हैं और हर रणनीति उन्हें पता चल रही है। लेकिन आशुतोष शुक्ला के लिए दिल्ली में लाबिंग शुरू हो गई है। उन्हें बधाईयां भी मिलने लगी है। आशुतोष शुक्ला अभी दैनिक जागरण, वाराणसी के संपादक हैं। (कानाफूसी)





