Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

दिल्ली जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने किया महुआ न्यूज के कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन

दिल्ली जर्नलिस्ट एसोसिएशन (डीजेए) के महासचिव अनिल पाण्डेय ने कहा है कि डीजेए महुआ में कर्मचारियों की छंटनी और सेलरी रोके जाने की निन्दा करता है. भड़ास4मीडिया से फोन पर उन्होंने कहा कि अचानक छंटनी कर देने की प्रक्रिया बन्द होनी चाहिये. साथ ही सेलरी रोकने की प्रथा भी अब खत्म करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हम सभी महुआ के हड़ताली कर्मचारियों के साथ हैं तथा मालिकों से अपील करते हैं कि पत्रकारों का उत्पीड़न बंद करें. उन्होंने कहा कि आजकल तमाम चिटफंड कंपनियां अपने स्वार्थ साधने के लिये मीडिया के क्षेत्र में आ गयी हैं जो कि पत्रकारों का शोषण करती हैं.

उन्होंने कहा है कि भारत सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिये और ऐसे लोगों का लाइसेंस रद्द करना चाहिये. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्रकारों का शोषण रोकने के लिये नयी नीति का निर्माण करना चाहिये. इस मुद्दे पर प्रेस काउंसिल के चेयरमैन जस्टिस काटजू को हस्तक्षेप करना चाहिये जो हमेशा बोलते रहते हैं लेकिन पत्रकारों के उत्पीड़न पर चुप हो जाते हैं.

उन्होंने कहा कि बहुत सारे मीडिया हाउस वेज बोर्ड की सिफारिशों को लागू नहीं कर रहे हैं, वे वेज बोर्ड की सिफारिशों को शीघ्र लागू करें. सभी पत्रकारों से इस मुद्दे पर आगे आकर इस तरह से शोषण के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है तथा इस लड़ाई को आगे ले जाने के लिये रणनीति बनाने की बात कही है.

संबंधित अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

महुआ आफिस कब्जा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...