दिल्ली के राजघाट पर एक पागल हाथी की तस्वीरें ले रहे फोटो जर्नलिस्ट मानस रंजन को एक पुलिसवाले ने थप्पड़ मार दिया। इस घटना पर दिल्ली के पत्रकारों ने आक्रोश व्यक्त किया है और दोषी पुलिस वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। मानस रंजन ट्रिब्यून अखबार के फोटो जर्नलिस्ट हैं।
देखें वीडियो, किस तरह पुलिस वाले ने सरेआम थप्पड़ मारा… क्लिक करें… https://www.youtube.com/watch?v=r3CN2DcvR60
अभी कुछ दिन पहले भी दिल्ली पुलिस के तीन सिपाहियों की तस्वीरें जारी हुई थीं, जिसमें वे लालकिले के पास एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटते और उसके पैसे छीनते देखे गए थे।
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






