Yashwant Singh : दिल्ली में बीजेपी का रोल वोट कटवा का हो गया है… आप पार्टी के वोट काट रही है ये पार्टी… इसलिए बीजेपी को वोट देकर अपना वोट न खराब करें… इस बार सारे 'संवेदनशील' भाजपाई (भाजपाई और संवेदनशील, ये जुगलबंदी बहुत मुश्किल है पर भारत की धरती वीरों से खाली नहीं है इसलिए कुछ तो होंगे ही, ये मान लेते हैं : ) खुलकर आप को वोट करें और उसका रिजल्ट देखें.. कांग्रेस की बात न करें तो ही ठीक. उसे सिर्फ भ्रष्टाचारी, ठेकेदार, दलाल, शराबी, लालची और इस वृत्ति के समर्थक ही वोट देंगे.. इसलिए ऐसे लोग आप को वोट न हीं दे तो ठीक…
Yashwant Singh : अपर मिडिल क्लास, मिडिल क्लास और लोवर मिडिल क्लास … ये तीनों क्लास बड़ा मनोगत और पूर्वाग्रही होता है… आप घर बैठे बैठे कह रहे हैं कि ये नहीं वो जीतेगा… अरे भाई.. जो लोग दिल्ली में हैं, वो एक बार घर से बाहर निकलें और शुरुआती जो भी दस अननोन लोग मिलें, उनसे पूछिए कि किसको वोट देंगे, 'आप' को या 'भाजपा' को, अगर आठ लोगों ने 'आप' को वोट देना न कबूल किया तो फिर मुझसे कहिएगा… कृपया सच्चाई को समझें और सोशल मीडिया के पेड भाजपाई एजेंटों के भ्रमजालों, छलावों से बचें…
भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह के फेसबुक वॉल से.





