Sanjaya Kumar Singh : जनादेश तो अरविन्द केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाने के लिए ही है। सीटें थोड़ी कम रह गईं तो क्या हुआ। और अरविन्द केजरीवाल तोड़-फोड़ कर सरकार बनाएंगे नहीं, भाजपा बनाएगी तो उसे जीने नहीं देंगे। दोबारा चुनाव कराना जनादेश का अपमान होगा।
ऐसे में केंद्र की कांग्रेस सरकार को चाहिए (आगे बचे रहना है तो) कि जनादेश का सम्मान करते हुए दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाए और अरविन्द केजरीवाल को उप राज्यपाल बना दे। कांग्रेस की ओर से पश्चाताप भी हो जाएगा, जनादेश का सम्मान भी और जो लोग कह रहे हैं कि केजरीवाल कोई जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते इसीलिए विपक्ष में बैठने की बात कर रहे हैं उसका भी पता चल जाएगा। – एक आम आदमी की सलाह।
वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार सिंह के फेसबुक वॉल से.






