दिल्ली : इंडिया टुडे एवं सी वोटर के सर्वे में देश में आने वाले विधानसभा चुनावों पर भी सर्वे किया गया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, मिजोरम और राजस्थान में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। सर्वे के अनुसार इन चुनावों में कांग्रेस विरोधी लहर का सीधा फायदा भाजपा को ही मिल रहा है।
मध्यप्रदेश में भाजपा को २१ सीटें भले कम मिलेंगी लेकिन १२२ सीटें पाकर शिवराज सरकार जीत तय दिख रही है। राज्य में विधानसभा की कुल २३० सीटें हैं। साल २००८ के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को ७१ सीटें मिली थीं। इस बार उसकी सीटें बढ़कर ९२ हो जाएंगी लेकिन बहुमत से वह पीछे ही रहेगी।
राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी कांग्रेस-भाजपा का खेल बिगाड़ती दिखाई दे रही है। ७० सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस-भाजपा दोनों को ही २८-२८ सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को १५ सीटों का नुकसान हो रहा है। केजरीवाल की पार्टी के खाते में ९ सीटें जाएंगी। दिल्ली की टक्कर में भाजपा को ज्यादा फायदा नहीं मिल रहा है और केजरीवाल की पार्टी उसके वोट बैंक में सेंध लगाने में कामयाब हो रही है। छत्तीसगढ़ में जनता का विश्वास रमन सरकार पर कायम है। २००८ के मुकाबले ५ सीटों के नुकसान के साथ भाजपा को ४५ सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को ४ सीटों के फायदे के साथ ४२ सीटें मिलेंगी। सर्वे के अनुसार मुताबिक राजस्थान में वसुंधरा राजे की वापसी हो रही है। कांग्रेस १७ सीटों के नुकसान के साथ ७९ पर सिमट रही है। और भाजपा १९ सीटों के फायदे के साथ ९७ की संख्या छूनेजा रही है। राज्य विधानसभा में कुल सीटें २०० हैं। बसपा को इस बार ५ और अन्य को १९ सीटें मिलने की संभावना है।






