Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

दिल्ली विस चुनाव : समय न्यूज नेटवर्क और हब पल्स के सर्वे में भी ‘आप’ को झमाझम वोट

दिल्ली विधान सभा चुनाव के परिणामों के लिए हब पल्स ‘समय’ पार्टनर ने मिलकर एक मीडिया सर्वे कराया. जिसमें मतदाताओं से उनकी राय लेनी की कोशिश की गयी. इनमें 99 प्रतिशत लोगों को तो चुनाव के बारे में पता था लेकिन 1 प्रतिशत लोग अब भी इस चुनाव के बारे में अनभिज्ञ हैं कि विधान सभा चुनाव होने भी हैं या नहीं. अगर दिल्ली में कल विधान सभा चुनाव हो जाएं तो किस पार्टी को जनता कितने प्रतिशत वोट करेगी?

दिल्ली विधान सभा चुनाव के परिणामों के लिए हब पल्स ‘समय’ पार्टनर ने मिलकर एक मीडिया सर्वे कराया. जिसमें मतदाताओं से उनकी राय लेनी की कोशिश की गयी. इनमें 99 प्रतिशत लोगों को तो चुनाव के बारे में पता था लेकिन 1 प्रतिशत लोग अब भी इस चुनाव के बारे में अनभिज्ञ हैं कि विधान सभा चुनाव होने भी हैं या नहीं. अगर दिल्ली में कल विधान सभा चुनाव हो जाएं तो किस पार्टी को जनता कितने प्रतिशत वोट करेगी?

बीजेपी       35 %
कांग्रेस       32 %
बसपा        05 %
सपा         01 %
सीपीआई     01 %
आप         23 %
अन्य        04 %
कुल         100 %

ऊपर दिये आंकड़ों के जरिए आप समझ सकते हैं कि 35 प्रतिशत लोग दिल्ली में बीजेपी की सरकार चाहते हैं वहीं 32 प्रतिशत लोग सत्तारूढ पार्टी यानि कांग्रेस को लाना चाहते हैं. पहली बार राज्य के चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी ‘आप’ को 23 प्रतिशत लोग सत्तासीन देखना चाहते हैं जोकि अपने आप में एक चौंकाने वाला आंकड़ा है. इसके अलावा अगर अन्य पार्टियों की बात की जाए तो पहले बतायी गयी इन तीन पार्टियों के अलावा दूसरी पार्टियां कहीं खड़ी नजर नहीं आती.

आपका कौन सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री है ?
शीला दीक्षित     26%
अरविंद केजरीवाल 25%
विजय गोयल     21%
बीजेपी          12%
कांग्रेस          08%
अन्य           05%
नहीं जानते      02%
कुल           100%

मतदाताओं से जब पसंदीदा मुख्यमंत्री उम्मीदवार के बारे में राय ली गयी तो अभी भी दिल्ली की ज्यादातर जनता शीला दीक्षित को ही फिर से देखना चाहती है. इसके बाद दूसरे नंबर पर अरविंद केजरीवाल को जनता मुख्यमंत्री के तौर पर लाना चाहती है जोकि शीला दीक्षित से मात्र एक प्रतिशत ही कम है. गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल पिछले करीब दो साल से खासतौर से दिल्ली में ब्याप्त भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ रहे हैं जिससे यह लगता है कि जनता भ्रष्टाचार से ऊबकर ही केजरीवाल को इतना तरजीह दे रही है. वहीं बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर प्रोजेक्ट किये जा रहे विजय गोयल को सर्वे में तीसरा स्थान मिला है. इसके अलावा अगर मुख्यमंत्री उम्मीदवार को पार्टी के तौर पर पूछा गया तो बीजेपी को 12 प्रतिशत जनता ने अपना वोट दिया और कांग्रेस को मात्र 8 प्रतिशत ने ही वोट किया.

साभार – समयलाइव डाट काम

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...