नई दिल्ली : पूरे देश को हिलाकर रख देने वाले चर्चित दिल्ली बस गैंगरेप के आरोपी राम सिंह ने तिहाड़ जेल में सोमवार की सुबह खुदकुशी कर ली है। राम सिंह उक्त बस का चालक था। उसके शव का पोस्टमार्टम दीन दयाल अस्पताल में किया जाएगा। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है। राम सिंह के आत्महत्या करने के बाद से उसके सहयोगी भी सहमे हुए हैं। आज ही राम सिंह की कोर्ट में पेशी होनी थी।
राम सिंह 16 दिसंबर को दिल्ली में हुए गैंगरेप कांड का मुख्य आरोपी था। वो वारदात के बाद से ही तिहाड़ जेल में बंद था। राम सिंह ने तिहाड़ जेल के बैरक संख्या तीन में सोमवार की सुबह फांसी लगा ली। वो तिहाड़ जेल में ग्रिल से लटकर खुदकुशी कर ली है। राम सिंह जो कपड़े पहने हुए था उसी को फंदा बनाकर उसने फांसी लगा ली। आज राम सिंह की साकेत कोर्ट में पेशी थी।
राम सिंह की खुदकुशी के बाद उसके वकील वीके आनंद ने तमाम सवाल उठाए हैं। वी के आनंद का कहना है कि खुदकुशी जांच का विषय है और इसके पीछे किसी की साजिश हो सकती है। उनका कहना था कि वो डिप्रेशन में नहीं था। वो बिल्कुल खुश था। उसकी खुदकुशी जांच का विषय है। इसकी जांच होनी चाहिए। इस मामले की जांच मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट करेंगे। वहीं, कानून के जानकार वकील माजिद मेनन का कहना है कि इस खुदक़ुशी से ट्रायल पर असर नहीं पड़ेगा।






