बिजनेस स्टैंडर्ड समूह के ऑटो मोबाइल मैगजीन 'बीएस मोटरिंग' अब दिल्ली प्रेस का हो चुका है. दिल्ली प्रेस ने इस पत्रिका को बिजनेस स्टैंडर्ड से खरीद लिया है. इसी साल जनवरी से दोनों समूहों में इसके सौदे के लिए बातचीत चल रही थी. यह डील दो दिनों पहले ही फाइनल हुई है. सूत्रों का कहना है कि इस मैगजीन के लिए दस करोड़ की डील फाइनल हुई है. अप्रैल इश्यू को बिजनेस स्टैंडर्ड ने प्रकाशित किया लेकिन मई का अंक दिल्ली प्रेस प्रकाशित करेगा.
बिजनेस स्टैंडर्ड इस को 17 सालों से प्रकाशित करता चला आ रहा है. पहले यह बीएस के एक पेज पर ऑटोमोबाइल के रूप में 1995 में प्रकाशित होना शुरू हुआ. अच्छा रिस्पांस देखते हुए हुए 1998 में तैमासिक पत्रिका के रूप में प्रकाशित किया जाने लगा. इसके अगले ही साल यानी 1999 में इसे मासिक पत्रिका बना दिया गया. तब से ही इसे बीएस समूह प्रकाशित करता चला आ रहा था. बताया जा रहा है कि अखबार के चलते बीएस समूह के लोग इस मैगजीन पर फोकस नहीं कर पा रहे थे, इसलिए इसे बेचने का निर्णय लिया.






