दिल्ली से हिंदी मासिक पत्रिका मार्च लाइट का लांचिंग किया गया. डेढ़ दशक से प्रकाशित इस पत्रिका को दिल्ली से रिलांच किया गया है. पत्रिका का प्रकाशन 1996 में बिहार से शुरू किया गया था. परन्तु बीच में इस पत्रिका को बंद करना पड़ा. इस बार इस पत्रिका की लांचिंग दिल्ली से की गई है. अनिल कुमार श्रीवास्तव इस पत्रिका के संपादक हैं. यह पत्रिका राजनीतिक, सामाजिक, मानवीय सभी पहलुओं पर फोकस करेगी.
पत्रिका की टीम में अनिल कुमार श्रीवास्तव के अलावा अशोक कुमार वालिया सलाहाकार संपादक, कृष्ण
मोहन दिशा संपादक, सूर्यभान सिंह सूर्य समाचार संपादक, जनसंपर्क सुशील खन्ना, विज्ञापन प्रबंधन, अजय कुमार सेट्ठी प्रसार प्रबंधक बनाए गए हैं. इस पत्रिका के संस्थापक सदस्यों में मुकेश कुमार वर्मा एवं सुजीत कुमार हैं. इनके अलावा यूपी का ब्यूरो हेड रुपेश कुमार वर्मा को बनाया गया है, जबकि बिहार के ब्यूरो हेड सुजीत चौधरी हैं. दिल्ली ब्यूरो की टीम में प्रवीण कुमार, अनिता, अर्जुन, वीरेंद्र भारत एवं सुदर्शन शर्मा शामिल हैं. पत्रिका के संपादक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पत्रिका कंटेंट और सरोकार से अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करेगी.






