साधना न्यूज से खबर है कि साधना न्यूज मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में काम करने वाले दो युवा और तेजतर्रार कर्मियों ने संस्थान को बाय बोल दिया है. साधना न्यूज की शुरुआत से ही जुड़े दिविन्दु तोमर ने अपनी नई पारी समाचार प्लस राजस्थान चैनल के साथ शुरू की है. साधना न्यूज मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की एसाइनमेंट डेस्क पर काम करने वाले दिविन्दु तोमर ने अपनी कार्यकुशलता से साधना में अपना लोहा मनवा रखा था..लेकिन पिछले कुछ दिनों से साधना की अंदरूनी राजनीति से वह काफी आहत थे.
रायपुर ब्यूरो में कार्यरत रिपोर्टर देवेश तिवारी ने भी साधना न्यूज छोड़ दिया है. देवेश तिवारी भास्कर डॉट कॉम से जुड़ गए हैं. दोनों युवा और तेजतर्रार कर्मियों का जाना साधना के लिए झटका माना जा रहा है.






