दैनिक भास्कर ग्रुप से एक बड़ी सूचना मिल रही है. गुजराती अखबार दिव्य भास्कर, गुजरात के सीओओ जगदीश शर्मा को गुजरात से हटाकर राजस्थान में रियल एस्टेट के गैर सम्पादकीय कार्यभार संभालने के लिए भेजा जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक दैनिक भास्कर प्रबंधन ने दिनांक 14 जनवरी की शाम को प्रबंधकीय घोषणा की है. इसमें बताया गया है कि शर्माजी एक मार्च से राजस्थान जायेंगे और उनके स्थान पर गुजरात में नया सीओओ नियुक्त कर दिया गया है.
नए सीओओ इसी हफ्ते चार्ज ले लेंगे. शर्माजी का मुख्या कार्यभार राजस्थान में भास्कर ग्रुप के लिए जमीनों की लेनदेन और लायजनिंग रहेगा. इसके अलावा उन्हें अहमदाबाद, सूरत और चंडीगढ़ की प्रापर्टी लीज़ पर देने का जिम्मा भी दिया गया है.
यह जानकारी भड़ास4मीडिया को एक भरोसेमंद सूत्र से मिली है. अगर आपको इस बारे में कुछ और पता हो तो नीचे दिए गए कमेंट बाक्स का सहारा ले सकते हैं या फिर [email protected] पर मेल भेज सकते हैं.






