भास्कर के मराठी अखबार दिव्य मराठी से सूचना है कि जलगांव में न्यूज एडिटर (सिटी) के पद पर कार्यरत विक्रांत पाटिल ने इस्तीफा दे दिया. चर्चा के मुताबिक विक्रांत ने दिव्य मराठी के स्टेट एडिटर अभिलाष खांडेकर को इस्तीफे का कारण बताया है. बताया जाता है कि विक्रांत पाटिल ने सुधीर अग्रवाल को एक पत्र भी लिखा है जिसमें 'दिव्य मराठी' के स्टेट एडिटर अभिलाष खांडेकर पर आरोप लगाया है कि उनकी मनमानी और जातिवाद के कारण इस्तीफा दे रहे हैं. पाटिल ने आरोप लगाया है कि जलगांव में कार्यरत आरई के चरित्र की पड़ताल किये बिना खांडेकर ने नियुक्ति की थी. आरई के खिलाफ धुलिया में क्रिमिनल एफआईआर दर्ज है.
दैनिक भास्कर, भोपाल से सूचना है कि फर्स्ट पेज डेस्क के इंचार्ज सुधीर कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वे अमर उजाला के हिस्से बने हैं. कहा जा रहा है कि सुधीर ने कम इनक्रीमेंट की वजह से इस्तीफा दिया और इनक्रीमेंट के कारण कई अन्य लोगों में भी असंतोष है. यह भी कहा जा रहा है कि संपादक अनिल शर्मा ने अपने खास लोगों को ठीकठाक इनक्रीमेंट दिलवाया है और बाकी लोगों के साथ अन्याय किया गया. सूत्रों का कहना है कि जल्द ही कुछ और विकेट गिर सकते हैं.






