स्टार इंडिया ने दिसम्बर तक तीन चैनल लांच करने की योजना तैयार की है. इसमें एक चैनल एक्शन मूवी का तथा दो रीजनल चैनल होंगे. कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष दीपक जैकब का कहना है कि रीजनल चैनल उन जगहों पर खोले जाएंगे जहां अगले चरण में वृद्धि की योजना है.
फिलहाल यूटीवी, यूटीवी एक्शन नाम से एक्शन मूवी चैनल का प्रसारण कर रही है, लेकिन यह हिंदी में डब की हुई अंग्रेजी एक्शन फिल्मों को ही दिखाती है. स्टार इंडिया सात भाषाओं में 35 चैनल का प्रसारण करती है. इसके अलावा कंपनी संयुक्त उद्यम चैनलों का भी प्रसारण कर रही है जिसमें एशिया नेटक, एशिया नेट प्लस, स्टार विजय, सुवर्न, ईएसपीएन तथा स्टार स्पोटर्स शामिल हैं.






