Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

दीपक चौरसिया और अनुरंजन झा यानि सुपारी पत्रकार!

दीपक शर्मा वरिष्ठ पत्रकार हैं. खोजी पत्रकारों में सबसे बड़े और चर्चित नाम हैं. जमीन से जुड़े बेहद डाउन टू अर्थ शख्स हैं. लखनऊ से अखबारी पत्रकारिता शुरू कर टीवी तक पहुंचे. वे फेसबुक पर विभिन्न सम-सामयिक विषयों पर अपना बेबाक पक्ष व्यक्त-अभिव्यक्त करते रहते हैं. उन्होंने अपने ताजा लेखन में दीपक चौरसिया और अनुरंजन झा का नाम लिए बगैर इन्हें सुपारी पत्रकार करार दिया है.

दीपक शर्मा वरिष्ठ पत्रकार हैं. खोजी पत्रकारों में सबसे बड़े और चर्चित नाम हैं. जमीन से जुड़े बेहद डाउन टू अर्थ शख्स हैं. लखनऊ से अखबारी पत्रकारिता शुरू कर टीवी तक पहुंचे. वे फेसबुक पर विभिन्न सम-सामयिक विषयों पर अपना बेबाक पक्ष व्यक्त-अभिव्यक्त करते रहते हैं. उन्होंने अपने ताजा लेखन में दीपक चौरसिया और अनुरंजन झा का नाम लिए बगैर इन्हें सुपारी पत्रकार करार दिया है.

दीपक शर्मा बिलकुल सच कहते हैं कि खोजी पत्रकारिता, स्टिंग आदि की अपनी एक नैतिकता व मर्यादा है जिसे दीपक चौरसिया व अनुरंजन झा जैसे पत्रकार नष्ट, भ्रष्ट कर रहे हैं. दीपक चौरसिया कांग्रेस-भाजपा के इशारे पर आम आदमी पार्टी के पीछे कुछ ऐसे पड़े हैं जैसे कोई पूर्वाग्रह-दुराग्रह से भरा अपराधी किसी के पीछे पड़ता है. दीपक चौरसिया के इशारे पर अनुरंजन झा ने जो अनैतिक, अपूर्ण और घटिया स्टिंग किया, उसके कारण पूरे पत्रकारिता जगत में ही नहीं बल्कि पूरे देश में इन दोनों दलाल पत्रकारों की थू-थू हो रही है. दीपक शर्मा को सैल्यूट, इस साहस भरे लेखन के लिए. पढ़ें दीपक शर्मा का फेसबुक पर प्रकाशित ताजा स्टेटस.

-यशवंत, एडिटर, भड़ास4मीडिया


सुपारी पत्रकार : मीडिया के नये नायक…

Deepak Sharma : टेलिविज़न इतिहास में स्टिंग आपरेशन और खोजी पत्रकारिता करने के लिए SPECIAL INVESTIGATION TEAM (SIT) पहली बार आजतक में बनाई गयी. सन २००३ में ये टीम आजतक के तत्कालीन न्यूज़ डाईरेक्टर उदय शंकर साहब ने बनाई. इस टीम के पहले ब्यूरो चीफ प्रबल प्रताप जी और डिप्टी ब्यूरो चीफ मै था. प्रबल जी अब लाईव इन्डिया के मैनेजिंग एडिटर है और मैं अभी भी आजतक में SIT का एडिटर हूँ.

उदय शंकर जो अब एशिया के सबसे बड़े नेटवर्क स्टार के बॉस हैं, ने स्टिंग आपरेशन करने के हमें कुछ नियम बताए थे. बाद में इन नियमों, परम्पराओं और उसूलों को उदयजी के जगह आये कमर वाहिद नकवी साहब ने और भी साफ़ किया. इन उसूलों की बात बाद में पहले मै जिक्र करूँगा की हाल की कुछ खोजी खबरें देश में सुर्ख़ियों में है और अलग अलग तरीके से इन ख़बरों पर राजनीती हो रही है.

किसी नेता को चंदा लेते हुए स्टिंग में दिखाया गया तो कोई उम्मेदवार पैसा लेने की बात करते हुए दिखा और किसी को किसी की जासूसी करने का आरोपी बनाया गया . ये सारी ख़बरें प्लांट थी या इनकी टाईमिंग चुनकर इन्हें ब्रेक किया गया या इसके पीछे कोई अजेंडा था इसपर मुझे कहने का कोई हक नही है. लेकिन में अघोषित किन्तु परंपरागत नियमों का ज़िक्र करूँगा. मेहरबानी होगी अगर आप ध्यान से पड़ें. कोई गुस्ताखी हो तो टोकने और तोहमत लगाने का पूरा हक आपको है.

नियम १ ) इलेक्शन के दौरान या इलेक्शन नजदीक होने पर किसी एक पार्टी या एक नेता या किसी निर्वाचन शेत्र के एक ही उमीदवार को टारगेट करना ethical reporting की परम्परा के विरुद्ध है.

नियम २ ) अगर चुनाव अचार सहिंता के उलंघन पर स्टिंग करना है तो व्रहद जनहित में सभी प्रमुख पार्टी के उम्मेदवार/नेता को टारगेट करना चाहिए. किसी एक को चुनकर स्टिंग करने पर प्लांट/अजेंडा पत्रकारिता के आरोप लग सकते हैं.

नियम ३) चुनाव के वक्त किसी नेता/उम्मीदवार की कोई पुरानी खबर/विवाद को उठाना भी अजेंडा पत्रकरिता के आरोप को आमंत्रित कर सकती है और इससे चैनल/समाचार संगठन की साख पर असर आ सकता है.

नियम ४) अगर किसी ताज़ा घपले या भ्रस्टाचार का मामला किसी एक पार्टी या नेता के विरुद्ध सामने आता है तो आरोपी पार्टी के पूरी सफाई/जवाब के साथ खबर चालाई जाए और ये देखा जाए की मतदान के चार या पांच दिन पहले इसे ब्रेक करना सही होगा या बाद में ब्रेक किया जा सकता है .

नियम ५) कोई घटना या अपराध या मतदान के दिन चुनाव से जुडी कोई गंभीर गडबडी की खबर तथ्यों के साथ कभी भी चलायी जा सकती है .

इन नियमों और परम्पराओं को ताक पर रखकर अगर कोई खोजी पत्रकारिता …सच को बेनकाब करने का दावा करती है तो वो सत्य.. अर्ध सत्य भी हो सकता है. और वो खोजी पत्रकार …सुपारी पत्रकार भी हो सकते हैं. जी हाँ अंडरवर्ल्ड के सुपारी हत्यारों की तर्ज पर मीडिया के नये सुपारी किलर्स.

आजतक से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा के फेसबुक वॉल से.


नीचे दिए गए दो लिंक को पढ़कर दीपक चौरसिया और अनुरंजन झा के बारे में अपने निजी ज्ञान में वृद्धि करें…

कांग्रेसी मालिक ने अपने पालतू पत्रकार दीपक चौरसिया को 'आप' को बदनाम करने के मिशन पर लगाया!

xxx

बहुत घटिया पत्रकार निकला अनुरंजन झा, देखिए स्टिंग की सच्चाई…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...