Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

दीपक चौरसिया धूल चाटने लगे, शैलेष बने नए टीआरपीबाज संपादक, विनोद कापड़ी लापतागंज में

दीपक चौरसिया का इंडिया न्यूज जब जी न्यूज को भी पीछे छोड़कर नंबर चार का चैनल बन गया तो सभी ने मान लिया कि देश के अब नए सबसे बड़े टीआरपीबाज संपादक दीपक चौरसिया हैं. लेकिन यह घटनाक्रम, यह सुख, यह उंचाई उन्हें ज्यादा दिनों तक नसीब न हो सकी. दीपक की पेड पत्रकारिता, एजेंडा पत्रकारिता, सुपारी पत्रकारिता के कारण ढेर सारे पढ़े-लिखे दर्शकों ने इस चैनल से मुंह मोड़ लिया. इस कारण चैनल की टीआरपी धड़ाम हो गई है.

दीपक चौरसिया का इंडिया न्यूज जब जी न्यूज को भी पीछे छोड़कर नंबर चार का चैनल बन गया तो सभी ने मान लिया कि देश के अब नए सबसे बड़े टीआरपीबाज संपादक दीपक चौरसिया हैं. लेकिन यह घटनाक्रम, यह सुख, यह उंचाई उन्हें ज्यादा दिनों तक नसीब न हो सकी. दीपक की पेड पत्रकारिता, एजेंडा पत्रकारिता, सुपारी पत्रकारिता के कारण ढेर सारे पढ़े-लिखे दर्शकों ने इस चैनल से मुंह मोड़ लिया. इस कारण चैनल की टीआरपी धड़ाम हो गई है.

आसाराम और केजरीवाल को पूर्वाग्रहग्रस्त होकर लगातार गालियां देकर आखिर कितने दिनों तक टीआरपी चार्ट में अधिकतम उंचाई हासिल हो सकती थी. सो, बुखार उतर गया और चैनल की टीआरपी धूल चाटने लगी. अब देखना है कि दीपक चौरसिया क्या नया प्रयोग करते हैं. उन्होंने एक बड़ा घटिया और सतही किस्म का प्रयोग किया, एक चुनावी शो बनाकर, कामेडी नाइट विथ कपिल शर्मा से इंस्पायर्ड होकर. इस शो का भी बाजा बज गया क्योंकि दीपक चौरसिया में न तो कपिल शर्मा टाइप की मौलिकता है और न ही उनके गेस्ट ऐसे प्रभावी थे कि उनको लोग टिक कर रुक कर देखते.

उधर, दीपक चौरसिया के पतन की कहानी के साथ साथ ही शैलेष के उदय का कहानी भी चल रही थी. न्यूज नेशन नामक चैनल को शैलेष ने धीमी गति से लेकिन अच्छी क्वालिटी के साथ आगे बढ़ाया. एक सीरियस, यूथपूल और माडर्न न्यूज चैनल के कांसेप्ट को आगे बढ़ाते हुए शैलेष ने न्यूज नेशन को लोकप्रिय करा दिया. इस चैनल की टीआरपी अब लगातार बढ़ रही है. पिछले हफ्ते ही न्यूज नेशन ने इंडिया न्यूज को पीछे कर दिया था. इस बार 12वें हफ्ते में न्यूज नेशन ने इंडिया न्यूज से काफी मार्जिन से बढ़त ले ली है.

सबसे बड़ा सवाल विनोद कापड़ी को लेकर उठ रहा है. धूम धड़ाके के साथ न्यूज एक्सप्रेस चैनल को लांच कराने वाले विनोद कापड़ी कभी बड़े टीआरपी बाज संपादक कहे जाते थे और अपनी इसी प्रतिभा को लेकर वो न्यूज एक्सप्रेस में आए. उन्हें अपने हिसाब से नियुक्ति करने से लेकर खुद एंकरिंग करने तक की पूरी छूट दी गई. कई अच्छे शो और कुछ शानदार स्टिंग भी उन्होंने किए और दिखाए. पर इतनी कवायद के बाद भी रिजल्ट फिलहाल जीरो ही कहा जाएगा क्योंकि टीआरपी के मामले में यह चैनल टाप ट्वेल्व में नहीं है. इसी कारण चर्चा है कि न्यूज चैनल में रहते हुए भी विनोद कापड़ी इन दिनों टीआरपी के मामले में लापतागंज में हैं.

बताया जा रहा है कि कापड़ी इन दिनों अपनी मर्जी की टीम न्यूज एक्सप्रेस में भरने के बाद उन्हीं के हवाले न्यूज चैनल को करके अपना खुद का पूरा वक्त अपनी आने वाली फिल्म की डबिंग, एडिटिंग, प्रमोशन व डिस्ट्रीब्यूशन में दे रहे हैं. ऐसे में हिट तो किसी एक को ही होना है, फिल्म या न्यूज चैनल. लोग न्यूज चैनल तो देख चुके, अब फिल्म की बारी है.

12वें हफ्ते की टीआरपी इस प्रकार है….

WK 12 2014, (0600-2400)
Tg CS 15+, HSM:
Aaj Tak 18.5 up 0.6
ABP News 14.1 dn 0.6
India TV 11.4 dn 1.1
ZN 9.8 dn 0.8
News Nation 9.4 up 1.0
India news 8.5 up 0.2
News24 8.3 up 0.2
NDTV 6.9 dn 0.5
IBN 5.4 same
Samay 3.3 up 0.3
Tez 2.7 up 0.1
DD 1.7 up 0.5

भड़ास के एडिटर यशवंत का विश्लेषण. संपर्क: [email protected]

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...