वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने स्व. रवींद्र शाह की स्मृति को जिंदा रखने के लिए उनके नाम पर एक पुरस्कार शुरू करा दिया है. 'स्व. रवींद्र शाह स्मृति पत्रकारिता प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार' हर वर्ष इंदौर विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के टापर छात्र या छात्रा को दिया जाएगा. इसके तहत दस हजार रुपये नगद और प्रमाण पत्र दिया जाएगा. पुरस्कार इसी वर्ष से प्रारंभ कर दिया गया है और आज इंदौर में रवींद्र शाह की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार दिया जाएगा.
इंदौर के जाल सभागार में अपरान्ह तीन बजे कबीर भजन होगा. उसके तुरंत बाद चार बजे से मुख्य कार्यक्रम 'कारपोरेट मीडिया बनाम न्यू मीडिया' पर विमर्श होगा. कार्यक्रम में कई जाने-माने लोग शिरकत करेंगे. श्रीवर्धन त्रिवेदी, राजपाल यादव, यशवंत सिंह, राजीव शर्मा समेत दर्जन भर मेहमान इंदौर पहुंच रहे हैं. विजय मनोहर तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. दीपक चौरसिया ने आयोजन के लिए अपना रिकार्डेड संदेश भेजा है. आयोजन 27 फरवरी 2014 को जाल ऑडिटोरियम इंदौर में अपरान्ह तीन बजे प्रारंभ होगा. आयोजन समिति के मुख्य कार्यकर्ता राजेंद्र चौहान हैं जिनसे मोबाइल नंबर 09827023451 के जरिए संपर्क किया जा सकता है.
इन्हें भी पढ़ सकते हैं:
रवीन्द्र शाह की स्मृति : शाह सर के साथ अपनों का पराये जैसा सलूक उनकी मौत के बाद भी जारी है…
xxx
(स्मृति-शेष : रवींद्र शाह) कुदरत को ही मंजूर नहीं था कि यह शख्स चैन से बैठे!
xxx
न्यूज का पहला ज्ञान और रिपोर्टिंग का ‘र’ मैंने शाह सर से ही सीखा
xxx
वर्तिका नन्दा की नजर से रवीन्द्र शाह
xxx
आज शाह सर (रवींद्र शाह) का जन्मदिन है : कुछ किस्से, कुछ यादें
xxx
रवींद्र शाह से जुड़ी यादों की यात्रा : इंदौर-दिल्ली वाया हरसूद
xxx
रवींद्र शाह के कारण मैं पत्रकारिता में हूं : दीपक चौरसिया
xxx
रवींद्र शाह की स्मृतियां : जहांपनाह… हम सब रंगमंच की कठपुतलियां हैं
xxx
यादें : रवींद्र शाह – चौंकाना उनकी फितरत थी
xxx
पत्रकार रवींद्र शाह की स्मृति में अन्धशाला की बालिकाओं को उपयोगी सामान भेंट






