Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

दीपराज राणा को दिया जाएगा ‘कैलाश गौतम गौरव सम्मान’

: ठिठोली-2012 इस बार 17 मार्च को, जुटेंगे नामचीन कवि : इलाहाबाद। आसरा फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वार्षिक आयोजन ठिठोली-2012 कार्यक्रम की रूपेरखा तय कर ली गई है। जनकवि कैलाश गौतम की याद में प्रत्येक वर्ष होली के अवसर पर होने वाले ठिठोली का आयोजन इस बार 17 मार्च को प्रीतमनगर में किया जाएगा। आयोजन में ‘कैलाश गौतम गौरव सम्मान-2012’ इस बार शहर से निकलकर मुंबई की क्षितिज पर पूरे बालीवुड में इलाहाबाद का नाम रौशन करने वाले कलाकार दीपराज राणा को दिया जाएगा। इसका निर्णय प्रीतम नगर स्थित आर पी मेमोरियल स्कूल में शनिवार को हुई बैठक में लिया जाएगा।

इस अवसर पर होने वाले कवि सम्मेलन में अरुण जैमिनी हरियाणा, सुनील जोगी, कीर्ति काले, सुरेंद्र दुबे, सरिता शर्मा, जाहिल सुल्तानपुरी, सरोज त्यागी, प्रीता बाजपेयी, सुमन दुबे, अनिल चौबे, भूषण त्यागी आदि आमंत्रित किए गए हैं। इसकी जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी ने बताया कि बैठक में कोषाध्यक्ष संतोष तिवारी ने पिछले वर्ष के आयोजन का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इसके बाद आयोजन की तिथि और कैलाश गौतम गौरव सम्मान-2012 के विषय पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी विनोद चंद्र दुबे ने की।

फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने पिछले वर्ष के सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस वर्ष का आयोजन और बेहतरीन तरीके से किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के सचिव डा0 पीयूष दीक्षित, चायल ब्लाक प्रमुख दिलीप पाल, सुनील द्विवेदी एडवोकेट, विवेक श्रीवास्तव, इम्तियाज अहमद गाजी, संजय सागर, चंद्रशेखर ओझा, पंकज पाठक, श्रीरंग पांडेय, अनिवाश जायसवाल, विनोद सिंह, शशि प्रकाश सिंह, लक्ष्मीकांत मिश्र आदि लोग मौजूद रहे। बैठक का संचालन युवा कवि श्लेष गौतम ने किया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...