अमर उजाला, लखनऊ में संपादक के रवैये से नाराज होकर ऑफिस नहीं आने की खबर को नवीन घोषाल ने गलत बताया है. नवीन का कहना है कि वो पिछले दिनों एक दुर्घटना में घायल हो गए थे, इसलिए वे कार्यालय नहीं जा पा रहे हैं. डाक्टरों की सलाह पर वे आराम कर रहे हैं, इसी को लेकर कुछ लोगों ने बिना सिर पैर की बातें कहनी शुरू कर दी हैं. नवीन का कहना है कि उनकी संपादक से किसी बात की नाराजगी या मनमुटाव नहीं है. यह सब गढ़ी गढ़ाई बातें हैं.
गौरतलब है कि पिछले दिनों भड़ास पर कानाफूसी कटेगरी में एक खबर प्रकाशित हई थी, जिसमें नवीन घोषाल के कार्यालय न आने की सूचना दी गई थी. हालांकि इसमें यह तथ्य जोड़ा गया था कि संपादक के रवैये से नवीन नाराज हैं, लेकिन नवीन ने ऐसी किसी भी बात को सिरे से खारिज करते हुए वे चोटिल हैं इसलिए ऑफिस नहीं जा पा रहे हैं.






