आदरणीय, यशवंतजी, राज्यसभा टीवी के लिए 7 जून को एसोसिएट प्रोड्यूसर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद सफल हुए अभ्यर्थियों का 22 जुलाई को इन दोनों पदों के लिए इंटरव्यू लिए गए, इसमें केवल 15 लोगों को बुलाया गया। इसका रिजल्ट अब तक घोषित नहीं किया गया, जबकि कुछ लोगों को सलेक्शन के लिए कॉल किए गए, लेकिन ऑफर लेटर आज तक नहीं भेजे गए।
जिन लोगों को कॉल किया गया उसमें से कुछ लोगों ने अपने काम करने वाले संस्थानों को नोटिस भी दे दिया। अब वे सड़क पर आ गए हैं, जबकि सुनने में आया है कि 7 नवंबर को चैनल की लांचिंग है। पर अब तक कॉल किए गए लोगों को चयनित पद पर ज्वाइन नहीं कराया गया है। संपर्क साधने पर इंतजार करने को कहा जाता है। आपसे अनुरोध है कि मीडियाकर्मियों की आवाज होने के नाते आप इस दुविधा की स्थिति का निराकरण करें। ताकि स्पष्ट वस्तुस्थिति सामने आ पाए। सप्पल साहब के सीईओ बनाने के बाद हम लोगों को भरोसा हुआ था कि कम से कम इन पदों के लिए सलेक्शन फेयर होगा, लेकिन लगता है सभी अपनों को मलाई बांटने में लगे हैं।
एक पत्रकार द्वारा भेजा गया पत्र.






